गौचर, जोशियाड़ा, श्रीनगर और पौड़ी के लिए थुम्बी एविएशन शुरू करेगी हेलीकॉप्टर सेवा

Estimated read time 1 min read

देहरादून। उत्तराखण्ड में एयर कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने हेतु उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) द्वारा उत्तराखण्ड हवाई संपर्क योजना के तहत गौचर, जोशियाड़ा, श्रीनगर एवं पौड़ी को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ने हेतु टेंडर जारी किया गया है, जिसमें निविदा के माध्यम से थुम्बी एविएशन को आवंटित किया गया है। उसकी जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी UCADA द्वारा दी गई है।

इस पहल के तहत सहस्त्रधारा हेलीपैड से 30 अप्रैल 2025 से सहस्त्रधारा से गौचर, सहस्त्रधारा से जोशियाड़ा और 15 मई 2025 को सहस्त्रधारा से पौडी व सहस्त्रधारा से श्रीनगर हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। यात्रियों को यह सेवा सुगमता से उपलब्ध हो सके, इसके लिए थुम्बी एविएशन की आधिकारिक वेबसाइट www.helitaxii.com पर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

हवाई सेवा का एकतरफा किराया सहस्त्रधारा से गौचर ₹4,500, सहस्त्रधारा से जोशियाडा ₹3,869, सहस्त्रधारा से पौड़ी ₹3,869 व सहस्त्रधारा से श्रीनगर ₹4,285 है।

इसके अतिरिक्त, देहरादून से पंतनगर के बीच 18-19 सीटर विमान के माध्यम से हवाई सेवा प्रारंभ करने हेतु निविदा प्रक्रिया वर्तमान में प्रगति पर है। यह प्रस्तावित सेवा राज्य के दो प्रमुख शहरों के बीच तेज, सुविधाजनक और सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगी। इस पहल से न केवल स्थानीय नागरिकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि उत्तराखण्ड के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों को सुरक्षित, तेज और सुलभ परिवहन विकल्पों से जोड़ना है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours