भीमताल : गर्मी में संभावित पेयजल संकट को लेकर गुरुवार को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में मा. दर्जा राज्यमंत्री व पेयजल उपाध्यक्ष दिनेश आर्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुमाऊं मंडल के सभी जिलों से आए अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि निर्माणाधीन पेयजल योजनाएं जून तक पूरी कर ली जाएंगी। वहीं जिन योजनाओं में बजट की समस्या है, उन्हें मई माह में बजट मिलते ही शुरू किया जाएगा।
मा. उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत शेष परिवारों को शीघ्र संयोजन उपलब्ध कराया जाए तथा पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। सुस्त ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान कैची, भवाली, भीमताल व नैनीताल की सीवरेज योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

+ There are no comments
Add yours