राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई मोदी सरकार : मनोज शर्मा

Estimated read time 0 min read





भीमताल : वरिष्ठ कांग्रेस नेता और भीमताल विधानसभा से कांग्रेस के नेता मनोज शर्मा ने मीडिया के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार तानाशाही पर उतर चुकी है और विपक्षी नेताओं की आवाज़ को दबाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।मनोज शर्मा ने “नेशनल हेराल्ड” की संपत्तियों की जब्ती और कांग्रेस नेताओं, विशेषकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दायर करने की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है और उन्हें झूठे मुकदमों में फंसा कर दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर राहुल गांधी के खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए, तो जनता सड़कों पर उतरकर जवाब देगी।
उन्होंने कांग्रेस के संघर्षपूर्ण इतिहास और गांधीजी की विचारधारा का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखेगी। साथ ही, उन्होंने मोदी सरकार से अपील की कि वह विपक्ष की आवाज़ दबाने की बजाय जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हो और उनकी पीड़ा को समझे।
मनोज शर्मा ने अपने बयान के अंत में कहा कि कांग्रेस हमेशा सत्य और न्याय की पक्षधर रही है और भाजपा सरकार को यह समझना होगा कि लोकतंत्र में सबकी आवाज़ महत्वपूर्ण होती है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours