चंद्रबनी में धूमधाम से मनाया गया संसारी माता का वार्षिक पूजन

Estimated read time 1 min read

देहरादून। हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी चंद्रबनी स्थित गोर्खा संघ संसारी माता मंदिर में समस्त ग्रामवासियों की मौजूदगी मे पूजा-अर्चना की गई। पंडित अर्जुन पोडेल ने विधि-विधान से माता की पूजा और हवन और कबूतर के जोड़े को छोड़ा।

परम्परानुसार हर वर्ष की भाति झंडारोहण किया गया। महिला समिति द्वारा भजन कीर्तन के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार राई व मंदिर उपाध्यक्ष सरिता थापा ने बताया कि यह वार्षिक पूजन देश-प्रदेश और गोर्खा संघ सभी के कल्याण सुख समृद्धि के लिए विशेष है। इस मौके पर पूरा गांव मौजूद था।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours