भीमताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिवान सिंह रावत द्वारा भीमताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। भारत सरकार की पीएम ऊषा के अधीन मेरु योजना के अंतर्गत कुमाऊं विश्वविद्यालय को वित्त पोषित किया गया है। इसके अधीन कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में लॉ कॉलेज एवं फार्मेसी क्लास रूम ब्लॉक का निर्माण किया जाना है। वहीं सोनगांव में राज्य सरकार के वित्त पोषण से एक अकादमिक ब्लॉक का भी निर्माण किया जा रहा है। उसके सभी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के कुलपति ने निर्देश दिए हैं।

+ There are no comments
Add yours