चारधाम यात्रा 2025ः स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यमुनोत्री रुट पर स्वास्थ्य सुविधाओं को परखा

Estimated read time 1 min read

बड़कोट। यमनोत्री धाम के नोडल अधिकारी (स्वास्थ्य) डा. आरसी आर्य ने आज अपनी टीम के साथ यमुनोत्री धाम के रुट पर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

टीम ने सर्वप्रथम स्क्रीनिंग पाव्इंट दोबाटा का निरीक्षण किया। उसके बाद टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खरादी, रानाचट्टी व जानकीचट्टी पहुंची। चारधाम यात्रा को देखते हुए टीम ने इन स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियो को समुचित मात्रा में आक्सीजन सलेण्डर एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां रखने के साथ-साथ कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ठेकेदार को जानकीचट्टी अस्पताल को 15 अप्रैल तक विभाग को हस्तानातरित करने के निर्देश दिये।

डा. आर्य के साथ प्रभारी चिकित्साधिकारी जानकीचट्टी डा. हरदेव पंवार, नोडल अधिकारी दोबाटा श्याम सिह चौहान, फार्मेसी अधिकारी जानकीचट्टी प्रेमलाल भारती भी मौजूद थे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours