देहरादून। राज्यपाल ले.ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह ने आज राजभवन में उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर को पद की शपथ दिलायी।
न्यायमूर्ति नरेंदर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 23 दिसंबर को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था। न्यायमूर्ति नरेंदर ने न्यायमूर्ति ऋतृ बाहरी का स्थान लिया है। न्यायमूर्ति नरेंदर (60) उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले आंध्र प्रदेश और कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी दीपम सेठ सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

+ There are no comments
Add yours