UKSSSC: वन विकास निगम में स्केलर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित

Estimated read time 1 min read

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा वन विकास निगम के अन्तर्गत स्केलर के रिक्त पदों की दिनांक 15-05-2024 से 20-06-2024 तक शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा तथा दिनांक 25-08-2024 को लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई।

शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा तथा उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर आयोग की विज्ञप्ति संख्या-277 दिनांक 02-12-024 के द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की अभिलेख सत्यापन हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची जारी की गई। आयोग की विज्ञ/278/2024-25 दिनांक 05-12-2024 द्वारा अभिलेख सत्यापन हेतु निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिनांक 10-12-2024 से 13-12-2024 तक चयनित अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन किया गया।

लिखित परीक्षा व शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा के आधार पर वन विकास निगम के अन्तर्गत स्केलर के पदों पर अभिलेख सत्यापन के उपरान्त श्रेष्ठताक्रम में विभाग को प्रेषित किए जाने हेतु अर्ह अभ्यर्थियों की औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाईट www.sssc.uk.gov.in पर अभ्यर्थियों के सुलभ संदर्भ हेतु प्रकाशित की जा रही है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours