बड़कोट: अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों को दी एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता

Estimated read time 0 min read

बड़कोट। व्यापार मण्डल पदाधिकारियों ने आज बीते दिनों हुए अग्निकांड से पीड़ित व्यापारियों को एक लाख रुपए की आर्थिक सहयोग दिया।

व्यापार मण्डल अध्यक्ष धनवीर सिंह रावत ने बताया कि जिन व्यापारियों की अग्निकांड से दुकानें और मकान जल कर राख हो गए थे, उनकी सहायता के लिए सभी व्यापारियों से आर्थिक सहयोग की अपील की गई। सभी व्यापारियों ने एक लाख रुपए एकत्रित किया, जिय आज पीड़ित व्यापारियों नुकसान के आधार पर वितरित किया गया। व्यापार मण्डल अध्यक्ष ने इस नेक कार्य के लिए सभी व्यापारियों का आभार जताया और अन्य सगठनों से भी अपील की कि सभी लोग अग्निकांड से पीड़ित व्यापारियों की मदद करें

इस मौके पर व्यापार मण्डल के महामंत्री सोहन गैरोला, कोषाध्यक्ष सुनील मनवाल, उपाध्यक्ष प्रकाश राणा, जिला सगठन मंत्री राजेश नेगी, दिनेश चौहान, अजय चौहान, महादेव उनियाल सुशील पीटर, नीरज चैहान और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours