जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में अमेरिकी नागरिक के पास मिला सैटेलाइट फ़ोन

Estimated read time 1 min read

डोईवाला। आज एक अमेरिकी नागरिक Joshua Ivan रिचर्डसन, जो ई टूरिस्ट वीजा पर भारत आया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान उक्त विदेशी नागरिक के पास से इरीडियम सेटेलाइट फोन बरामद हुआ।

सीआईएसफ द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के उपरान्त अमेरिकी नागरिक को पुलिस चौकी जौलीग्रांट सुपुर्द किया गया। SI मधु यादव, CISF जॉलीग्रांट द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अमेरिकी नागरिक के विरुद्ध भारतीय तार अधिनियम 1885 की धारा 4/20 तथा भारतीय बेतार तार यांत्रिकी अधिनियम 1933 की धारा 3/6 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अमेरिकी नागरिक से पुलिस तथा अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जा रही है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours