चंबा। चंबा की ओर जा रहा तेल का टैंकर गुरुवार देर रात खाड़ी और आगराखाल के बीच बेमुंड नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में टैंकर का ड्राइवर और क्लीनर घायल हो गए।
ढालवाला से एसडीआरएफ की टीम ने तकड़े मौके पर पहुंचकर घनघोर अंधेरे में दोनों घायलों को रोप व स्ट्रेचर की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
घायलों का विवरण
1-राजीव शर्मा पुत्र भूपेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम झालू, थाना हल्दौर, बिजनौर, यूपी (चालक)
2-निखिल चौधरी पुत्र पपन चौधरी निवासी ग्राम-आयतपुर खजूरी, बिजनौर (क्लीनर)

+ There are no comments
Add yours