उत्तरकाशी जिले की सभी क्षेत्र और ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त

Estimated read time 0 min read

उत्तरकाशी। जिले की क्षेत्र पंचायतोें का कार्यकाल 29 नवंबर 20224 को समाप्त हो रहा है, जिसे देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिले की क्षेत्र पंचायतों के लिए उपजिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही गत दिन ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो जाने पर भी जिलाधिकारी द्वारा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को ग्राम पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इस सिलसिले में एक आदेश जारी करते हुए द्वारा जिले के उपजिलाधिकारी मुकेश चंद रमोला को भटवाड़ी, उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा को डुंडा और चिन्यालीसौड़, उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी को नौगांव तथा उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक को पुरोला ओर मोरी विकासखंड की क्षेत्र पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किया है।

इसी प्रकार शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में प्रशासक के रूप में सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) को नियुक्त करने के आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी ने विकासखंड भटवाड़ी में सहायक विकास अधिकारी शिव प्रसाद थपलियाल, डुंडा एवं चिन्यालीसौड़ विकासखंड में प्रताप सिंह चौहान, नौगांव विकासखंड में अनिल सिंह महर, पुरोला विकासखंड में संजय गैरोला तथा मोरी विकासखंड में प्रवीन कुमार नौटियाल को प्रशासक बनाया है।

संबंधित प्रशासक कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से छह माह से अनधिक अवधि के लिए अथवा नई क्षेत्र पंचायतों ओर नई ग्राम पंचायतों के गठन होने तक जो भी पहले हो प्रशासक के रूप में नियुक्त रहेंगे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours