कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौत

Estimated read time 0 min read

कालसी। आज दोपहर सवा दो बजे कालसी से कोटि की ओर जा रही एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर छिबरो पावर हाउस हरिपुर कोटि मार्ग पर गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से ड्राइवर अंकित पुत्र दिलिप सिह निवासी ग्राम जामना, तहसील कमरो, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश की मृत्यु हो गई। जबकि, गंभीर रुप से घायल जयपाल पुत्र मोहर सिंह ग्राम दोऊ थाना कालसी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। कार में चार वर्षीय ताशी चौहान को भी चोटें आई है, जिससे विकासनगर में उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही कालसी थाने की पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव और राहत कार्य चलाया।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours