खुशखबरीः उत्तराखंड में इन शिक्षकों को मिला पुरानी पेंशन का लाभ

Estimated read time 0 min read

देहरादून। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत 01 अक्टूबर 2005 से पूर्व जारी विज्ञापित के जरिए नियुक्त गढ़वाल मंडल के 36 एलटी शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिला है। अब तक वे नवीन पेंशन योजना के अन्तर्गत आच्छादित थे।

उल्लेखनीय है कि 150 शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना से लाभान्वित करने का विकल्प भरा था। विभाग ने निदेशक, कोषागार पेंशन एवं हकदारी उत्तराखण्ड के आदेशानुसार इन विकल्पों का केस टू केस परीक्षण करने के बाद 34 सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित करने की स्वीकृति प्रदान की है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours