ग्राम विकास अधिकारी संगठन उत्तराखंड के द्विवार्षिक सम्मेलन में नई कार्यकारिणी गठित

Estimated read time 0 min read

देहरादून। ग्राम विकास अधिकारी संगठन उत्तराखंड का अष्टम द्विवार्षिक अधिवेशन आज प्रांतीय अध्यक्ष महावीर विक्रम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

अधिवेशन के प्रथम सत्र में ग्राम विकास मंत्री गणेश जोशी जी द्वारा संगठन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया। साथ ही अपर आयुक्त राजेंद्र सिंह रावत तथा उपायुक्त एके राजपूत द्वारा भी संवर्ग की समस्याओं को हर स्तर पर निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया।

अधिवेशन के द्वितीय सत्र में संगठन की नवीन प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन हुआ है। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष पद पर हर्षदेव जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनुज चौहान, प्रांतीय महासचिव पद पर दिलीप भंडारी तथा कोषाध्यक्ष पद पर विजय सिंह निर्वाचित घोषित हुए। निर्वाचन कार्य निर्वाचन अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे तथा महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट की देखरेख में संपन्न हुआ।

अधिवेशन में समस्त जिलों के ग्राम विकास अधिकारी तथा सहायक खंड विकास अधिकारी उपस्थित थे। संचालन विनोद प्रसाद मिश्रा, चमन प्रकाश नौटियाल तथा सुनील पंत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया बैठक में संजय डबराल, बीडी रतूड़ी, भगवान सिंह राणा, रजा अशरफ, धर्मेंद्र भंडारी, धर्मेंद्र चौहान, धर्मेंद्र नेगी, अरुण भट्ट, अशोक भंडारी, प्रकाश भेंतवाल, मुकेश नेगी, प्रदीप भट्ट, मनोज भट्ट प्रकाश जोशी, महेश चंद्र, राम सिंह मेहता, उमाकांत पंत, आदि उपस्थित थे।

 

 

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours