उत्तराखंड में 1 नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित

Estimated read time 1 min read

उत्तराखण्ड शासन सामान्य प्रशासन विभाग संख्या-1584/ xxxi(15)G/2024-74(सा0)/2016 देहरादून दिनांक २० अक्टूबर, 2024

विज्ञप्ति / संशोधन

उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक अधिसूचना संख्या-1881/xxxi(15)G/23-74 (सा०) / 2016, दिनांक 26 दिसम्बर, 2023 एवं विज्ञप्ति / संशोधन शासनादेश संख्या-1577/xxxi (15) G/24-74(सा0)/2016, दिनांक 29 अक्टूबर, 2024 के द्वारा दीपावली पर्व हेतु घोषित अवकाश दिनांक 31 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार) के साथ दिनांक 01 नवम्बर, 2024 (शुक्रवार) को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

2- उक्त के कम में निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 की धारा 25 के अधीन प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए राज्य के अन्तर्गत स्थित बैंक/कोषागार / उप कोषागार में भी उक्त दिनांक 31 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार) के साथ दिनांक 01 नवम्बर, 2024 (शुक्रवार) को अवकाश घोषित किया जाता है।

(दीपेन्द्र कुमार चौधरी)

सचिव

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours