देहरादून। आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सक सेवा संघ के प्रदेश महामंत्री डा. हरदेव रावत ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैयादूज की शुभकामनाएं दी हैं। डा. रावत ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि धनतेरस आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की पूजा का पर्व है। भगवान धन्वंतरी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें इसकी उन्होंने कामना की है।
डा. रावत ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से हम सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्यता का संचार हो।

+ There are no comments
Add yours