हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस का एक कांस्टेबर आज बैरागी कैंप कनखल में स्नान करते समय नदी में डूब गया है। एसडीआरएफ टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर डीप डाइविंग और अन्य साधनों से सर्चिंग की जा रही है।
आज सीसीआर हरिद्वार ने एसडीआएफ को सूचना दी कि बैरागी कैंप कनखल क्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस का सिपाही स्नान करते समय डूब गया है। सूचना पर पोस्ट लक्सर से एसआई आशीष त्यागी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। कांस्टेबल तरेपन सिंह बैरागी कैंप के पास ठोकर नंबर 10 के पास नहाते हुए नदी में डूब गया था। एसडीआरएफ टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर डीप डाइविंग और अन्य साधनों से सर्चिंग की जा रही है।

+ There are no comments
Add yours