पिथौरागढ़ से फरार दो ईनामी ठगों को उत्तराखण्ड STF ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

देहरादून। पिथौरागढ़ में 25-30 करोड रुपए की ठगी का मास्टर माइंड जगदीश बोरा और उसके भाई कमलेश बोरा को उत्तराखण्ड एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों तीन वर्ष से फरार चल रहे थे। दोनों पर क्रमशः 25 हजार और 10 रुपय का ईनाम घोषित किया गया था। उत्तराखण्ड के कई जनपदों और सीबीसीआईडी की टीम दोनों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थे।

जगदीश बोरा और कमलेश बोरा ने वर्ष 2019 से पिथौरागढ़ क्षेत्र के भोले-भाले व्यक्तियों को शेयर मार्केट, अलग-अलग स्कीमो में धनराशि इन्वेस्ट कर अत्यधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लगभग 40-50 व्यक्तियों से लगभग 25-30 करोड रुपये हड़प लिए। लोगों के द्वारा पैसा वापस मांगने पर बताया जाता था कि उनका पैसा शेयर मार्केट में लगा है। बाजार बढ़ने पर मुनाफा होने पर पैसा वापस मिल जायेगा।

यही नहीं उन्होंने कई लोगों को हल्द्वानी में सस्ते दाम में जमीन दिलाने के नाम पर एडवान्स में पैसा लेकर ठगी भी की। दोनों भाइयों के साथ-साथ 17 व्यक्तियों का गैंग बना हुआ था। गैंग के विरूद्व जनपद पिथौरागढ़ में अलग-अलग थानों में दर्जनों मुकदमें पंजीकृत हैं।
एसटीएफ टीम विगत दो वर्ष से इनको पकडने के लिए मैनुवल सूचना एकत्र कर रही थी और इनको पकड़ने के लिए कई राज्यों में लगातार दबिश दे रही थी।एसटीएफ ने कल थाना पटेल नगर, दिल्ली से दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. जगदीश सिंह बोरा और कमलेश बोरा दोनों पुत्र स्व० जीवन सिंह बोरा निवासी मूल गांव गराली पो० गराली थाना जौलजीवी, जिला पिथौरागढ़ व विवेकान्द कालोनी लिंक रोड कोतवाली पिथौरागढ़ हाल निवासी टी-194 टॉप फलोर बलजीत नगर नियर अब्बू पार्क लाल मन्दिर थाना पटेलनगर नई दिल्ली।

आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं0 109/21 धारा 420,406,506, 120 भादवि व 3 यूपीआईडी एक्ट व 3,5,21,25 BUDS Act थाना कोतवाली पिथौरागढ जनपद पिथौरागढ़।

2- मु०अ०सं० 11/21 धारा 420, 120बी भादवि थाना जौलजीवी जनपद पिथौरागढ़।

3- मु०अ०सं० 11/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली पिथौरागढ जनपद पिथौरागढ़।

STF टीम
1. निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट
2. उ०नि० नरोत्तम विष्ट
3. अ०3०नि० हितेश कुमार
4. हे०कां० अनूप भाटी
5. हे०कां० विरेन्द्र नौटियाल
6. हे०कां० कैलाश नयाल
7. हे०कां० अर्जुन रावत
8. कां० अनिल कुमार
9. कां० देवेन्द्र कुमार
10. कां० सितान्सु कुमार

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours