कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने सीएम धामी से की मुलाकात, निकाय और छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराने की मांग

Estimated read time 0 min read

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के मुख्य मीडिया समन्वयक और प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से नगर निकाय के चुनाव कराने का आग्रह किया।

कांग्रेस नेता राजीव महर्षि ने विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराने का भी आग्रह किया और मामले का जल्द समाधान निकालने की मांग की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता को जल्द दोनों मामलों में सकारात्मक विचार करने के लिए आश्वसन दिया।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours