बागेश्वर में 32 लाख गबन का आरोपी डाक सेवक गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

कांडा(बागेश्वर)। 32 लाख रुपए गबन के आरोप में कांडा पुलिस ने सिमगड़ी पोस्ट-ऑफिस के डाक सेवक सुरेंद्र सिंह पंचपाल को शनिवार सुबह घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 59 खाताधारकों को 25 लाख और विभाग को सात लाख का चूना लगाया है।

बीते दिनों सिमगड़ी के डाक सेवक पर गबन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कमेड़ीदेवी पोस्ट-ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और डीएम से शिकायत की थी। प्रदर्शन के बाद डाक विभाग ने छह सदस्यीय जांच समिति बनाई। तीन दिन पहले जांच टीम कमेड़ीदेवी पहुंची। जांच में 32 लाख रुपये के गबन की बात सामने आई। मुकदमा दर्ज होने के बाद 12 घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अल्मोड़ा के डाक अधीक्षक राजेश कुमार बिनवाल ने बताया कि डाक सेवक सुरेंद्र सिंह पंचपाल से 12 लाख की वसूली की है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours