देवप्रयाग में ट्रक गंगा में समाया, पति-पत्नी लापता

Estimated read time 0 min read

नई टिहरी। देवप्रयाग में एक ट्रक अनियंत्रित होकर गंगा नदी में समा गया। ट्रक में ड्राइवर और उसकी पत्नी सवार थी। एसडीआरएफ घटना के बाद से ही सर्चिंग में जुटी है, लेकिन देर शाम तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया।
आज एक ट्रक बिहारीगढ़ से गोपेश्वर जा रहा था। ट्रक में ड्राइवर और उसकी पत्नी सवार थी। देवप्रयाग में सैनिक होटल के पास ट्रक अनंत्रित होकर गंगा नदी में समा गया।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम घटनास्थल पर पहुंचकर गंगा नदी में संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक दोनों का कुछ पता नहीं चला। अंधेरा अधिक होने के कारण देर शाम को सर्चिंग अभियान रोक दिया गया। मंगलवार को सुबह पुनः सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours