जनपद के 52 स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक व ठोस अपशिष्ट किया एकत्र

Estimated read time 1 min read





भीमताल, 12 अगस्त। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर बुधवार को जनपद के विभिन्न विकासखंडों, ग्राम पंचायतों और पंचायती राज विभाग की ओर से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के 52 स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक, ठोस अपशिष्ट और अन्य कूड़ा-कचरा एकत्र कर साफ-सफाई की गई।

जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बैनी ने बताया कि अभियान के दौरान ग्रामीण एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में विशेष सफाई की गई। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण और सार्वजनिक क्षेत्रों को स्वच्छ एवं कूड़ामुक्त बनाने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।

स्वच्छता अभियान में संबंधित विभागों के कार्मिकों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस दौरान लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। साथ ही कूड़ा-कचरा खुले में न फेंककर निर्धारित स्थान पर ही डालें, ताकि पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखा जा सके।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours