मिलेट बेकरी ग्रोथ सेंटर पहुंच मुख्य विकास अधिकारी ने परखी व्यवस्थाएं

Estimated read time 1 min read





ऑनलाइन बिक्री बढ़ाने के दिए निर्देश, महिलाओं की आय जान जताई सराहना

भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलवार को मिलेट बेकरी ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों और उत्पाद निर्माण की प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रोथ सेंटर में स्थापित मशीनों से तैयार किए जा रहे विभिन्न प्रकार के मिलेट बिस्किटों की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान ग्रोथ सेंटर से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि उत्पादों की बिक्री से उन्हें प्रतिमाह 60 से 70 हजार रुपये तक की आय हो रही है। उन्होंने बताया कि उत्पादों का विक्रय एटीआई के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी ने उत्पादों की गुणवत्ता और उत्पादन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए महिलाओं को बिक्री के दायरे को और बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुझाव दिया कि मिलेट उत्पादों को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का भी उपयोग किया जाए, जिससे बाजार का विस्तार हो सके और आय में बढ़ोतरी हो।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रोथ सेंटर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थित संचालन की सराहना करते हुए इसे बेहतर पहल बताया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours