फायर एनओसी न मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, सीलिंग की तैयारी

Estimated read time 1 min read





प्रशासन, फायर और पुलिस की संयुक्त टीम ने अस्पताल समेत कई संस्थानों का किया निरीक्षण

भीमताल । जनपद में अग्नि सुरक्षा और जनसुरक्षा मानकों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर प्रशासन, अग्निशमन विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों की टीम ने कई संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
संयुक्त टीम ने गोलापार स्थित एनएच मार्ट और रुकैया ट्रेडिंग कम्पनी, शनि बाजार स्थित मेडी सेंटर हॉस्पिटल तथा रामपुर रोड स्थित रूद्रा ट्रेडर्स का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठानों में लगे अग्निशमन उपकरण, फायर अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान गोलापार स्थित एनएच मार्ट, रुकैया ट्रेडिंग कम्पनी तथा रामपुर रोड स्थित रूद्रा ट्रेडर्स में अग्निशमन मानकों से संबंधित आवश्यक फायर एनओसी उपलब्ध नहीं पाई गई। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए प्रशासन ने संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रशासन ने अन्य प्रतिष्ठानों में भी सुरक्षा मानकों, अभिलेखों और लाइसेंसों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा से जुड़े मानकों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours