एचजीएस भीमताल के छात्र सम्यक गौर ने जेईई एडवांस में हासिल की शानदार सफलता

Estimated read time 0 min read





भीमताल। एचजीएस भीमताल के प्रतिभाशाली छात्र सम्यक गौर ने प्रतिष्ठित जेईई एडवांस परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सम्यक ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 3136 प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

देश की सबसे कठिन और प्रतिस्पर्धी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल जेईई एडवांस में सफलता प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि माना जाता है। विशेष बात यह रही कि सम्यक गौर भीमताल क्षेत्र के एकमात्र छात्र हैं, जिन्होंने इस वर्ष यह सफलता अर्जित की है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या महिमा भट्ट ने सम्यक गौर और उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्र की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

सम्यक गौर ने अपनी सफलता का श्रेय सतत परिश्रम और अनुशासित अध्ययन को देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और नियमित मेहनत की जाए तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त की जा सकती है। विद्यालय परिवार ने सम्यक की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours