नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश में सनातन धर्म का स्वर्णिम युग आया: धामी

Estimated read time 1 min read

बड़कोट। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में क्षेत्रवासियों के साथ आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। उन्होंने भगवान की कथा श्रवण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

शनिवार को भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की धर्मपत्नी स्व. उमा के वार्षिक श्राद्ध पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा नगाण गांव पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं तब से देश में सनातन धर्म का स्वर्णिम युग आया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरीडोर,अयोध्या में राममंदिर बना है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के अनुश्रवण से मनुष्य की बुद्धि, विवेक जगाता है वहीं पितरों को भी बैकुंठ धाम की प्राप्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि जैसे वृंदा वन में वृंदा धाम है वैसे ही उत्तराखंड में देव भूमि है जहां चारधाम विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने केदारनाथ पुनर्निर्माण के बाद बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कार्य किया है।

उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि विकास एक दिन कि प्रक्रिया नहीं है बल्कि अनवरत रूप से चलने वाली प्रक्रिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगाण गांव में ग्राम प्रधान की मांग पर बारात घर बनाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, पूर्व मुख्यमंत्री  रमेश पोखरियाल निशंक, पुरोला विधायक दुर्गेश्वरलाल,गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, डीएम प्रशांत आर्य,एसपी कमलेश उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी उपस्थित रहे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours