रेल परियोजनाओं व नई ट्रेनों पर चर्चा, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात

Estimated read time 1 min read





भीमताल । पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न रेल समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
मुलाकात के दौरान सांसद ने उत्तराखंड में संचालित रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए नई ट्रेनों के संचालन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं के विस्तार, कनेक्टिविटी सुधार और यात्रियों की समस्याओं के समाधान से जुड़े मुद्दे भी रखे।
सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री को एक पत्र भी सौंपा, जिसमें क्षेत्र की प्रमुख मांगों और समस्याओं का उल्लेख किया गया है। उन्होंने रेल मंत्री से इन मुद्दों के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours