मसूरी कांड के शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Estimated read time 0 min read





भीमताल। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान हुए ऐतिहासिक मसूरी कांड के शहीद आंदोलनकारियों की स्मृति में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। मसूरी कांड के शहीदों का बलिदान उत्तराखंड के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के शहीदों और आंदोलनकारियों के योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी का दायित्व है।

इस अवसर पर भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राज्य स्तरीय खेल परिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष मोहन पाठक, प्रमुख राज्य आंदोलनकारी जगमोहन चिलवाल, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, दान सिंह बिष्ट, नरेश भट्ट, अधिवक्ता नरेश कांडपाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. हरीश पाल, डीएन जोशी, पूर्ण चंद्र दानी, उमेश बेलवाल, जगदीश सिंह बिष्ट, देवी दत्त धौंडियाल, वीरेंद्र सिंह परिहार, दीपक रौतेला, रजत पंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को सदैव याद रखने तथा उनके सपनों के उत्तराखंड के निर्माण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours