सहज योग ध्यान से विद्यार्थियों को बताया मानसिक स्वास्थ्य का महत्व

Estimated read time 1 min read





विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज बड़ौन में हुआ कार्यक्रम, आभार दीवार बनाकर सकारात्मकता का दिया संदेश

भीमताल। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज बड़ौन में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए सहज योग ध्यान कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन जीने के साथ ही दूसरों की भावनाओं और अपनी क्षमताओं को समझने के लिए प्रेरित किया गया।

शनिवार को विद्यालय के प्रार्थना स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के लिए ध्यान योग के महत्व की जानकारी दी गई। प्रभारी प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा ने कहा कि संतुलित जीवन के लिए ध्यान आवश्यक है। सहज योग ध्यान के माध्यम से व्यक्ति निर्विचार अवस्था का अनुभव कर मानसिक शांति प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने कहा कि चिड़चिड़ापन, गुस्सा, चिंता और नकारात्मक भावनाएं व्यक्ति के जीवन में असंतुलन पैदा करती हैं। नियमित ध्यान के अभ्यास से मन को शांत रखने और भावनात्मक संतुलन विकसित करने में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को सहज योग ध्यान का अभ्यास कराया गया और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में आभार दीवार का भी निर्माण किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपने सकारात्मक विचार और आभार संदेश लिख सकेंगे। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा, प्रियंका सिंह, रघुवर सिंह चुलगाई, नेहा, नीमा, चंदू, करन सिंह, प्रेम सिंह चुलगाई, गोपाल सिंह, डीकेश सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours