‘विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड’ विषय पर हुई चित्रकला, भाषा और निबंध प्रतियोगिताएं
भीमताल। विद्यालयी शिक्षा विभाग नैनीताल एवं समग्र शिक्षा के तत्वावधान में एचजीएस भीमताल में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के आजाद, गांधी, नेहरू और सुभाष सदनों के विद्यार्थियों ने चित्रकला, भाषा और निबंध प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का विषय ‘विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड’ रहा।
निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मनस्वी बिष्ट ने प्रथम, कृतिका मेहता ने द्वितीय और प्रांजल पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में ईशान्वी महापात्रा ने प्रथम तथा सजग गजेंद्र प्रताप सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, लेखन क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या महिमा भट्ट, प्रवीण पटवाल और रामपाल गंगोला ने किया। प्रधानाचार्या महिमा भट्ट ने विद्यार्थियों को विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के संकल्प, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा सेवा भावना के महत्व के बारे में जानकारी दी।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रवीण पटवाल, रामपाल गंगोला सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। आयोजकों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, सेवा भावना, रचनात्मकता तथा राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

+ There are no comments
Add yours