‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन हुआ नैनीताल, जिले में जले 2.51 लाख दीपक

Estimated read time 0 min read





नैनी झील के चारों ओर 51 हजार दीपों की रोशनी से जगमगाई सरोवर नगरी

भीमताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किए गए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम महोत्सव के रूप में मनाया गया। जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम नैनीताल में आयोजित हुआ। इस दौरान नैनीताल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 51 हजार दीपक जलाए गए।

नैनी झील के चारों ओर जलाए गए दीपकों की रोशनी से सरोवर नगरी की खूबसूरती और निखर उठी। दीपों से जगमगाते नैनीताल का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। वहीं जिलेभर में कुल 2 लाख 51 हजार ‘आशीर्वाद के दीपक’ जलाए गए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने भागीदारी की। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एपीडी चंद्रा फर्त्याल, जिला पर्यटन अधिकारी कृति लाल टम्टा, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग समेत मयंक पंत, गौरव हरपाल, रितुल कुमार, विक्रम राठौर, आशीष बजाज और हरीश राणा आदि मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours