भीमताल में सड़क दुघर्टना में युवक की मौत






भीमताल में बुधवार की देर रात हुई थी दुघर्टना

भीमताल । भीमताल के तिकोनिया में बुधवार की देर रात एक बजे सड़क हादसे में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पैरापिट से जा टक्कराया। हादसे में बाइक सवार युवक मनीष आर्य (26) पुत्र राकेश आर्य निवासी रामनिवास की मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में भीमताल सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी से युवक को हल्द्वानी हायर सेंटर ले जाया गया। लेकिन युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। भीमताल थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने कहा कि मनीष आर्य की बाइक बुधवार की देर टक्करा गई थी। इसके चलते हादसे में मनीष की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक दिल्ली में नौकरी करता था और कुछ समय से घर से ही काम कर रहा था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दुख व्यक्त किया है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours