बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर धारी ब्लॉक में मिठाई वितरण, विधायक कैड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

Estimated read time 1 min read





भीमताल। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मिठाई वितरण कर खुशी मनाई। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया। विधायक कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच, विकास की प्रतिबद्धता और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता का निरंतर विश्वास ही इस जीत की बड़ी वजह है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में भी देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा को इसी प्रकार का जनसमर्थन प्राप्त होगा। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष कृष्णा चंद्र, संजय नयाल, विवेक डंगवाल, प्रकाश चंद्र नानू, पवन डंगवाल, हरीश नयाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्षेत्रीय जनता ने भी इस विजय पर प्रसन्नता व्यक्त की।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours