देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा(NOPRUF) के आवाहन पर महिला कर्मचारियों ने करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र के साथ-साथ पुरानी पेंशन बहाली के लिए हाथों में मेहंदी रचाई।
देहरादून की सभी NPS आच्छादित महिला कर्मचारी के द्वारा बुढ़ापे के आत्मसम्मान, सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए हाथों में OPS नाम की मेहंदी रचाई । OPS नाम की मेहंदी रचाने वालों में स्वास्थ विभाग से रीना रावत, हेमा, ममता, शिक्षा विभाग से मनीष शर्मा व संगीत जायसवाल समेत कई महिला कर्मचारी शामिल थी।

+ There are no comments
Add yours