भीमताल पहुंचने पर फूल मालाओं से यात्रियों का स्वागत

Estimated read time 0 min read





कैलाश मानसरोवर के यात्री लौटे वापस

भीमताल(नैनीताल)। भीमताल टीआरसी में बृहस्पतिवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करके लौटे 48 यात्रियों का स्वागत किया गया। लाइजिंग ऑफिसर तानवी पटेल और विशाल कुमार के नेतृत्व में यात्रा पूरी करने के बाद टीआरसी में सभी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। यात्रा में 34 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल थी। यात्रियों ने कहा कि बिना किसी व्यवधान के यात्रा बेहद सफल रही। भोलेनाथ की इच्छा से यात्रा कर बहुत सकून और शांति मिली। केएमवीएन के मैनेजर संजय कुमार के नेतृत्व में यात्रियों का स्वागत किया गया। वहीं कुमाऊं मंडल विकास निगम का 50वां स्थापना दिवस भी धूमधाम से मनाया गया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours