वार्ड सदस्यों के चुनाव संपन्न, शनिवार को आएंगे चुनाव परिणाम






जिले में 40 सदस्य ग्राम पंचायतों के पदों पर हुए चुनाव

भीमताल(नैनीताल)। जिले में गुरुवार को सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त 40 पदों पर चुनाव संपन्न हुए। चुनाव संपन्न होने के साथ प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद हो गया है। शनिवार को मतगणना के साथ चुनाव नतीजे आएंगे। जिले में गुरुवार को 23 मतदान स्थलों पर 40 सदस्य ग्राम पंचायतों के पदों पर चुनाव हुआ। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वार्ड के मतदाताओं ने मतदान किया। जिले में भीमताल में पांच, रामनगर में 13, कोटाबाग में 6, ओखलकांडा में 4, रामगढ़ 1 और हल्द्वानी में 11 पदों पर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मुस्तैद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours