खाई में गिरा वाहन, पिता-पुत्र की मौत

Estimated read time 1 min read

रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के घेंघड़खाल में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया है।

आज शाम करीब 5.30 बजे जखोली ब्लॉक के घेंघड़खाल में एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे खाई में गिर गया। हादसे में ग्राम घेंघड, रुद्रप्रयाग निवासी राम सिंह बिष्ट(45) पुत्र शेर सिंह और उनके 16 वर्षीय बेट अमन बिष्ट की मौत हो गई। जबकि, हर्ष लाल(65) घायल हो गया।

जिला आपदा प्रबंधन की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ घायल और दोनों शवों को खाई से सड़क तक पहुंचाय। घायल हर्ष लाल को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours