VB-G RAM G मिशन से गांवों में मिलेगा रोजगार, रुकेगा पलायन: अजय भट्ट

Estimated read time 1 min read





भीमताल । पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद नैनीताल अजय भट्ट ने हल्द्वानी के मुखानी मंडल अंतर्गत हिम्मतपुर बैजनाथ तथा गोलापार मंडल के कुंवरपुर में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट – VB-G RAM G’ के जनजागरण अभियान के तहत आयोजित किसान–श्रमिक चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों, श्रमिकों और युवाओं से संवाद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित यह मिशन ग्रामीण भारत के आर्थिक और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी पहल है। उन्होंने कहा कि यह योजना गांवों को केवल सरकारी सहायता पर निर्भर रखने की सोच से आगे बढ़ाकर स्थायी रोजगार, आत्मनिर्भर आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार तैयार कर रही है। सांसद ने कहा कि VB-G RAM G मिशन का मुख्य उद्देश्य किसानों, श्रमिकों और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर पलायन को रोकना और गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़कर न केवल स्वयं आगे बढ़ें, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
अजय भट्ट ने कहा कि यह मिशन “विकसित भारत” के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है, जो ग्रामीण समाज को आत्मनिर्भर बनाते हुए उसके भविष्य को नई दिशा देगा। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours