उत्तराखंड क्रांति दल 24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास पर करेगा तांडव रैली: पंवार

Estimated read time 1 min read

ऋषिकेश। आज उत्तराखंड क्रांति दल ऋषिकेश महानगर की स्थानीय निकाय का कार्यकर्ता सम्मेलन केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार मौजूद रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन, ऋषिकेश मंडल के प्रभारी केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल की देखरेख में संपन्न हुआ। सम्मेलन का संचालन केंद्रीय मीडिया प्रभारी किरन रावत एवम् बृजमोहन सजवान ने किया।

त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की वर्तमान दुर्दशा को देखते हुए उत्तराखंड क्रांति दल अब राज्यहित में बड़े फैसले लेने जा रहा है। राज्य की जनता को पुनः बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। हम आज अपने ही राज्य में बेगाने हो गए हैं। इस लड़ाई में हम राज्य के युवाओं, महिलाओं और राज्य के कर्मचारियों से आवाहन करते हैं कि वह मूल निवास 1950 और राज्य में हिमाचल की तर्ज पर भू कानून लागू करने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल का समर्थन करे।

पंवार ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर आंदोलन के लिए जागरूक करने और आंदोलन में जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने लिए प्रेरित करने को कहा। पंवार ने आंदोलन की बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार तत्कालएक माह में राज्य में हिमाचल की तर्ज पर भू कानून और उत्तराखंड के मूल निवासियों को मूल निवास 1950 लागू नहीं करती है तो ’उत्तराखंड क्रांति दल 24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास पर तांडव रैली करेगा और मुख्यमंत्री आवास घेरेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि स्थानीय निकाय के चुनाव में हमें सौ प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। ऋषिकेश के मंडल प्रभारी मोहन सिंह असवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने केएवं निकाय चुनाव में ऋषिकेश मंडल मे सौ प्रतिशत भागीदारी करने की बता कही। केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में 60 प्रतिशत टिकट उत्तराखंड क्रांति दल महिलाओं को देगा।

युवा अध्यक्ष ’राजेंद्र बिष्ट’ ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन की तर्ज पर युवाओं को हमें राज्य बचाने के लिए जोड़ना होगा। केंद्रीय महामंत्री राजेश्वरी रावत ने ऋषिकेश एवं डालवाला में दल के संगठन के प्रति हो रहे कार्यों की सराहाना की। उन्होंने युद्धवीर सिंह चौहान, बिमला बहुगुणा एवं ढलवाला की अध्यक्ष शशि बंगवाल द्वारा दल को दिए जा रहे योगदान की सराहना की। महानगर अध्यक्ष सौरभ सेमवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफल कार्यक्रम के लिए आपकी एकजुट मिल का पत्थर साबित होगी।

इस अवसर पर संगठन मंत्री डीडी पंत, वीरचंद रमोला, बिपिन रावत, केंद्रपाल तोपवाल, धर्मवीर गुसाईं, अनूप बिष्ट, श्याम सिंह रमोला, परवीन रमोला, युद्धवीर सिंह चौहान, रामेश्वरी चौहान, संती तड़ियाल, राजेश डोभाल, भगवान सिंह पंवार, आनंद सिंह तड़ियाल, रघुनाथ चौहान, संगीता उनियाल, सुमित डंगवाल, सुरेंद्र कोटियाल, जितर सिंह बिष्ट, विनोद चोमोली आदि मौजूद थे।

 

 

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours