उत्तराखण्ड को मिले 24 डॉक्टर

Estimated read time 1 min read

देहरादून। उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने होम्योपैथिक चिकित्सा सेवायें, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत चिकित्साधिकारी (होम्योपैथिक) के रिक्त 24 पदों (बैकलॉग सहित) पर चयन हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था, जिसके क्रम में  08 जुलाई 2025 (मंगलवार) से 19 जुलाई 2025 (शनिवार) तक अर्ह अभ्यर्थियों की साक्षात्कार परीक्षा कार्यालय उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड में आयोजित किया गया।

बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर साक्षात्कार परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त किये गये कुल अंकों, जिसमें मौखिक परीक्षा (Viva) तथा बी०एच०एम०एस० परीक्षा, एम०डी० होम्योपैथिक तथा अनुभव के आधार पर प्राप्त अंक सम्मिलित है. के आधार पर रिक्तियों की संख्या के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की श्रेष्ठता सूची (Merit List) श्रेणी/उप श्रेणीवार तैयार की गई है। श्रेष्ठता सूची में ऊर्ध्व एवं क्षैतिज आरक्षणों को लागू करते हुए अन्तिम परीक्षा परिणाम  घोषित कर दिया गया है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours