नेशनल गेम्स 2024 में उत्तराखंड की बैडमिंटन टीम ने नया इतिहास रचते हुए पुरुष और महिला दोनों वर्गों में फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबलों में पुरुष टीम ने राजस्थान को 3-1 से हराया, जबकि महिला टीम ने असम को 3-1 से शिकस्त दी। अब शनिवार को दोनों टीमें स्वर्ण पदक के लिए कोर्ट में उतरेंगी।
पुरुष टीम का मुकाबला कर्नाटक से होगा, जिससे पहले राउंड में उत्तराखंड जीत हासिल कर चुका है। महिला टीम का सामना हरियाणा से होगा। उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ फाइनल के लिए तैयार है।
पुरुष टीम में चिराग सेन, चयनित जोशी, ध्रुव नेगी और शाशांक छेत्री ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं महिला टीम की अदिति भट्ट, गायत्री रावत, मंशा रावत और ए. मनराल ने अहम जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले शनिवार सुबह 10 बजे से होंगे और उत्तराखंड की निगाहें अब स्वर्ण पर टिकी हैं।

+ There are no comments
Add yours