प्रधानमंत्री मोदी ने डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की राशि, हल्द्वानी में किसानों ने देखा सीधा प्रसारण
भीमताल : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के करोड़ों किसानों को योजना की 20वीं किस्त जारी की गई। उत्तराखंड के 8,28,787 किसान परिवारों को ₹184.25 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।
इस अवसर पर ब्लॉक कार्यालय हल्द्वानी के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उपस्थित लाभार्थी किसानों ने प्रधानमंत्री का सीधा संबोधन व प्रसारण देखा। किसानों ने इस योजना को खेती-किसानी में आर्थिक सहारा बताते हुए प्रधानमंत्री और सरकार के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने कहा कि पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की सहायता तीन किश्तों में मिलती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के किसानों को आज जिस बड़े स्तर पर सहायता प्राप्त हुई है, वह उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। इस अवसर पर कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन और सहकारिता विभागों द्वारा विभिन्न जानकारीपरक स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं, तकनीकी जानकारी, ऋण सुविधाओं व आधुनिक खेती के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौक़े पर कालाढूंगी विधायक बंसीधर भगत, जिला उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश खुलवे, गन्ना समिति अध्यक्ष प्रताप, सांसद प्रतिनिधि कमलेश जोशी, भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र बाली व नवीन भट्ट, जिलाधिकारी विवेक राय, मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, किसान और अधिकारी मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours