देहरादून। दून पुलिस, एलआईयू और एसओजी की संयुक्त टीम ने पटेलनगर क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरूद्ध डिपोर्ट की कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में भी आपरेशन कालनेमि के तहत पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर डिपोर्ट किया जा चुकी था। जबकि, सात बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा चुका है।
कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय पुलिस, एल0आई0यू0 तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पूजा विहार, चन्द्रबनी क्षेत्र से दो संदिंग्ध महिलाएं मिली, जिनसे गहनता से पूछताछ करने तथा तलाशी लेने पर दोनो महिलाओं का बाग्लादेश की नागरिक होना प्रकाश में आया। दोनो महिलाओ द्वारा अवैध रूप से पश्चिमी बंगाल बार्डर से भारतीय सीमा में अवैध रूप से घुसपैठ करना स्वीकार किया गया।
दोनो महिलाओं के पास से उनके बांग्लादेशी परिचय पत्र व परिवार रजिस्टर का विवरण बरामद किया गया, जिसके आधार पर दोनो अवैध बाग्लादेशी महिलाओं को नियमानुसार बाग्लादेश डिपोर्ट किये जाने के सम्बन्ध में वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
गिरफ्तार महिलाएं
1- यासमीन पुत्री मोहम्मद तोहिद मियां नि0 मकानध्होल्डिंग शहीद मिया कालोनी, ग्रामध्गली तेर रतन पो0 सिलहट सदर, सिलहट नगर निगम सिलहट बांग्लादेश।
2- राशिदा बेगम पुत्री मौहम्मद उल्ला नि0 ग्राम रामों थाना व जिला चटग्राम बांग्लादेश

+ There are no comments
Add yours