रूस के कामचाटका में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई देशों में सुनामी अलर्ट जारी

Estimated read time 1 min read





भीमताल : रूस के पूर्वी कामचाटका प्रायद्वीप में बुधवार को 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप दर्ज किया गया, जिसे 1952 के बाद का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है। इसके तुरंत बाद रूस, जापान, अमेरिका (हवाई, कैलिफोर्निया), कोलंबिया सहित कई प्रशांत तटीय देशों में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया।

प्रभावित क्षेत्र और हालात:
• रूस:
सेवेरो-कुरील्स्क शहर में समुद्री लहरों के कारण तटीय इलाकों में बाढ़ जैसे हालात। कई बंदरगाह, होटल और हवाई अड्डे बंद किए गए हैं। सैकड़ों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए हैं।
•जापान:
तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी, नागरिकों को उच्च भूमि की ओर जाने के निर्देश। कई शहरों में रेल सेवाएं रोकी गईं।

  • अमेरिका (हवाई, कैलिफोर्निया, वॉशिंगटन):
    हवाई में तीन फीट से ऊंची लहरें टकराई हैं। हालांकि प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने बाद में स्पष्ट किया कि हवाई पर अब कोई बड़ा खतरा नहीं है। हवाई में विमान सेवाएं और बंदरगाह धीरे-धीरे पुनः प्रारंभ हो गई हैं।
  • कैलिफोर्निया:
    बे एरिया समेत पश्चिमी तटीय हिस्सों में बुधवार रात 12:30 बजे के आसपास सुनामी लहरें पहुंचने की संभावना जताई गई। प्रशासन ने लोगों से तटीय इलाकों से दूर रहने की अपील की है। US Navy ने जहाजों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और ओहू द्वीप से लोगों को निकाला।
    •कोलंबिया:
    काउका और वाले डेल काउका में सुनामी चेतावनी के तहत तटीय क्षेत्रों को बंद किया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी और सेना की टीमें तैनात हैं।
    ————————————————————————————————
    भारत की स्थिति:

मौसम विभाग के अनुसार, इस भूकंप का भारत पर कोई तत्काल प्रभाव नहीं है, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours