भीमताल। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर नगर पालिका भीमताल परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक राम सिंह कैड़ा सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे राष्ट्रनायक थे, जिनके व्यक्तित्व में कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और दूरदर्शी नेतृत्व का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। राष्ट्र निर्माण को नई दिशा देने वाले उनके विचार और सिद्धांत आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विधायक कैड़ा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदृष्टि का परिणाम है। उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पारदर्शी प्रशासन, समयबद्ध निर्णय और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकसित उत्तराखंड के संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ा रही है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, जिला मंत्री मनोज भट्ट, भावना महरा, दिनेश सगुड़ी, पंकज उप्रेती, पंकज जोशी, कुलदीप बोहरा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours