भीमताल : जिले में सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 92 वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक ट्रक और एक ऑटो को सीज कर लिया गया। प्रवर्तन कार्रवाई का नेतृत्व सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र सांगवान, परिवहन अधिकारी गोविंद सिंह, श्रीमती अपराजिता पांडेय, अनुभा आर्य, परिवहन निरीक्षक आर.सी. पवार, गिरीश कांडपाल और नंदन रावत ने किया। टीम ने हल्द्वानी समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में बस, ट्रक, टैक्सी, मैक्सी, मोटरसाइकिल और टैक्सी-बाइक को रोककर जांच की। चेकिंग के दौरान कई वाहन परमिट शर्तों का उल्लंघन, चालकों के यूनिफॉर्म न पहनने, टैक्स, फिटनेस व प्रदूषण प्रमाणपत्र न होने, हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने जैसे मामलों में दोषी पाए गए। कार्रवाई के दौरान एक ट्रक और एक ऑटो को आवश्यक दस्तावेज न दिखाने के चलते सीज किया गया।
इस प्रवर्तन अभियान में सहायक परिवहन निरीक्षक अनिल कार्की, गोधन सिंह, अरविंद सिंह, मोहम्मद दानिश, प्रवर्तन चालक महेंद्र कुमार और विनोद कुमार भी शामिल रहे।
संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि आगे भी जिले में ऐसे प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके।

+ There are no comments
Add yours