परिवहन विभाग की कार्रवाई : 112 वाहनों के चालान, 6 सीज

Estimated read time 1 min read





भीमताल: परिवहन विभाग ने मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए 112 वाहनों के चालान काटे और छह वाहनों को सीज किया। सीज किए गए वाहनों में तीन बसें, दो ऑटो और एक ई-रिक्शा शामिल हैं। अभियान के दौरान हल्द्वानी, कालाढूंगी, नैनीताल व बरेली मार्ग पर बस, ट्रक, टैक्सी, मैक्सी, ई-रिक्शा, ऑटो, मोटरसाइकिल और कारों की जांच की गई। इस दौरान कर, फिटनेस, परमिट, टैक्स, हेलमेट, ओवरलोडिंग, यांत्रिक खराबी, परमिट शर्तों का उल्लंघन, चालकों द्वारा यूनिफॉर्म न पहनना, सीट बेल्ट का प्रयोग न करना और ओवरस्पीड जैसे मामलों में कार्रवाई की गई। संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अजय गुप्ता के साथ संयुक्त कार्रवाई में तीन बसों को सीज किया गया और तीन वाहनों की फिटनेस निलंबित की गई। वहीं, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रिशु तिवारी ने रामनगर क्षेत्र में 22 वाहनों के चालान किए।अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी अनुभा आर्य, अपराजिता पांडे, परिवहन निरीक्षक नंदन रावत, रामचंद्र पवार, गिरीश कांडपाल, परिवहन सहायक निरीक्षक अनिल कार्की, अरविंद, चंदन ढैला और मोहम्मद दानिश आदि शामिल रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours