गोपेश्वर। गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और उसमें आग लग गई। कार में सवार पति-पत्नी और उनके बेटे की जलकर मौत हो गई। जबकि, दूसरा बेटा आग से बुरी तरह झुलस गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून में सिंचाई विभाग में इंजीनियर अरविंद त्रिपाठी और अनिता त्रिपाठी बेटे अनन्त त्रिपाठी(22) और अम्बुज त्रिपाठी( 25) के साथ पोखरी के विशाल पाव गांव आए थे। यहां अनिता का मायका है। विशाल पाव गांव से वापस लौटते समय गोपेश्वर-पोखरी रोड पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। अरविंद, अनिता और अनन्त की आग से जलकर मौत हो गई। जबकि, अम्बुज आग से बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया।
अरविंद त्रिपाठी परिवार सहित देहरादून में रहते थे। वे दीपावली मनाने गांव आये थे। इसी दौरान अनिता भी मायके मिलने आई थी। लेकिन, लौटते वक्त उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

+ There are no comments
Add yours