आज रात से ही शुरू हो जाएगा मसूरी रोड पर वैलीब्रिज से आवगमन

Estimated read time 0 min read

देहरादून। अतिवृष्टि के कारण देहरादून मसूरी रोड में पुल क्षतिग्रस्त होने से मसूरी क्षेत्र का आवगमन संपर्क कटने से जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्काल उक्त स्थल पर एसडीएम मसूरी एवं लोनिवि के सक्षम अधिकारियों को तैनात कर युद्धस्तर पर पुल निर्माण कराने के निर्देश दिए।

डीएम के निर्देशों पर पुल निर्माण कार्य में उप जिलाधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता ने रातदिन मौके पर तैनात रहते हुए उक्त स्थल पर वैली ब्रीज का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जिलाधिकारी कोठालगेट के समीप पुल निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर डीएम नियमित मॉनिटरिंग कर रहे है।

आज देर सायं  जिलाधिकारी सविन बंसल एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने निर्माण स्थल पर पहुंच कर कार्य प्रगति का जायजा लेते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवगमन हेतु शीघ्र पुल सुचारू करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों द्वारा ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया गया कि आज देर रात्रि तक बैली ब्रिज को छोटे वाहनों के आवगमन हेतु सुचारू कर दिया जाएगा।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours